सनसनी : दो दिन में तालाब में मिले दो शव, मचा कोहराम

सनसनी : दो दिन में तालाब में मिले दो शव, मचा कोहराम
-थाना हाइवे क्षेत्र के गांव सतोहा के कुंड में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव
   मथुरा । दो दिन के अंदर एक बच्चे और एक किशोरी का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई है, जनपद के बरसाना के आजनौक गांव निवासी दयाचंद का नौ वर्षीय पुत्र कृष्ण 23 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे लापता हो गया था, शनिवार सुबह उसका शव इंदुलेखा सखी के पास झूला वाले पोखर में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई, मासूम का धड़ नहीं मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस मासूम के लापता हिस्से की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है ।
   वहीं दूसरा शव रविवार को हाईवे क्षेत्र की सतोहा चौकी के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित गांव सतोहा में रविवार सुबह शांतनु बिहारी जी कुंड में 16 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिलने से अफरा तफरी मच गई, पूजा अर्चना के लिए कुंड पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया है, मृतका की पहचान सतोहा निवासी मदनलाल की 16 वर्षीय पुत्री दिव्या के रूप में हुई है, स्वजन ने बताया किशोरी कई दिनों से लापता थी, मृतका के स्वजन ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, शनिवार को पुलिस को किशोरी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2037744
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.