छह गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन
छह गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन
मथुरा । सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत बाल विकास विभाग की ओर से आंगन मिलन सेवा समारोह के तत्वाधान में मातृत्व शक्ति एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका सम्मान समारोह कार्यकम कर आयोजन जनपद के समस्त विकास खण्डों सहित जनपद स्तर पर कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया ।.jpg)
कार्यक्रम में सांसद तेजवीर सिंह, विधान परिषद सदस्य ठा0 ओम प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, भाजपा नेत्री पूजा चौधरी सहित सीडीओ डा0 पूजा गुप्ता, सीएमओ राधावल्लभ उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक परियोजना स्तर पर उत्कृष्ट करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्री तथा सहायिका का चयन कर जनपद स्तर पर सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारियों द्वारा सभागार में छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी करायी ।



















