कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज
कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज
मथुरा । सुदामापुरी, भैंस बहोरा, थाना कोतवाली क्षेत्र में 17 सितंबर को प्रातः 4ः45 बजे मंदिर में पूजा कर लौट रहे सैनी समाज के परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, पीड़िता आस्था सैनी पत्नी पवन सैनी अपने पति और चार वर्षीय पुत्र के साथ कॉलोनी के मंदिर में पूजा कर वापस लौट रही थीं, आरोप है कि पड़ोसी भगवान चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी और श्रीमती लता ने जातिसूचक गालियां देते हुए पति-पत्नी के साथ रॉड, लाठी-डंडे और ईंटों से हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।.jpg)
एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता भी की। इस घटना की जानकारी मिलने पर महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में 18 सितंबर को एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी, रमेश सैनी ने इसे जातिगत अत्याचार बताते हुए पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश जताया था और 24 घंटे में एफआईआर दर्ज नही होने पर कोतवाली घेराव की चेतावनी दी थी, रमेश सैनी ने कहा कि ष्यह जीत सामाजिक न्याय की है, उनके साथ लुकेश कुमार राही अध्यक्ष समता फाउंडेशन, सूरजभान चौधरी, आकाश बाबू, सुमित कुमार, ऋषि अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे ।



















