श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत
श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत
मथुरा । निर्माण और अन्य कार्यों में लगे मजदूरों को पंजीकृत करने के काम में श्रम विभाग जुटा हुआ है जिससे मजदूरों को उनके लिए लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, प्रदेश सरकार की मंशा है कि भवन निर्माण और अन्य श्रम कार्यों से जुड़े प्रत्येक पात्र मजदूर को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के पंजीकरण का अभियान चलाया जा रहा है।.png)
विभाग की टीम मजदूरों के अलग-अलग कार्यस्थलों और अड्डों पर पहुंचकर उनका पंजीकरण कर रही है, चाहे मजदूर लेबर चौक पर काम करता हो, किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता हो या भवन निर्माण से जुड़े कार्य में लगा हो, वह पंजीकरण करा सकता है, सहायक श्रम आयुक्त राजकुमार ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए मजदूर को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो उपलब्ध कराना होगा, पंजीकरण के बाद पात्र श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को पंजीकरण से जोड़ना है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और श्रमिक हित से जुड़ी सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके ।



















