वैष्णो देवी के लिए निकली पदयात्रा पहुंची मथुरा, हुआ स्वागत
वैष्णो देवी के लिए निकली पदयात्रा पहुंची मथुरा, हुआ स्वागत
फरह । हाथों में लाल पताका, गेरुआ वस्त्र, आंखों में मां के दर्शन के लिए चमकते जुगनू, उन 1500 यात्रियों के लिए इससे ज्यादा कुछ नहीं था जो पिछले माह खंडवा से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए साइकिल से निकले हैं, बीते दिन साइकिल यात्रा महुअन टोल पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया, साइकिल यात्रियों के मुखिया अशोक सिंधी ने बताया कि वे सब 17 सितंबर को हर साल की भांति वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। लगभग अठारह सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर दस अक्टूबर को वे मां के दरबार में हाजिरी लगाएंगे ।.png)
उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य खास नहीं है, केवल देश में शांति सद्भाव की कामना लेकर वे हर बार यात्रा पर निकलते हैं, रास्ते में बहुत सी बाधाएं आती हैं लेकिन सब मुसीबतों के पहाड़ों को चीरते हुए वे अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं, वह बताते हैं कि सभी साइकिल यात्रा खुद के खर्चे पर अपनी रोमांचक यात्रा जारी रखते हैं, उन्होंने बताया कि इस आपाधापी और भागमभाग के जीवन के कुछ तो नया कर लेना जरूरी है, बताया कि वह पिछले 54 वर्षों से यात्रा बरकरार रखे हुए हैं, इस मौके पर अशोक सिंधी, प्रकाश चोलकर, संतोष, संतोष गंगोड, रूकम चौहान, आकाश चोला, कुलदीप टापले, निलेश मोरे आदि भी थे ।


















