दीनदयाल धाम में चार दिवसीय महोत्सव, सीडीओ ने लिया जायजा

दीनदयाल धाम में चार दिवसीय महोत्सव, सीडीओ ने लिया जायजा
  फरह । पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव की  तैयारियों को लेकर सीडीओ ने धाम का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए, सीडीओ ने मेला स्थल, मुख्य मंच, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया, उन्होंने 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय महोत्सव को लेकर अपने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए, इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं होनी चाहिए ।
   इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, मेला समिति के अध्यक्ष सोनपाल शर्मा, मंत्री मनीष अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव में पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी, इसके बाद हवन यज्ञके साथ मेले का शुभारंभ हो जायेगा, तत्पश्चात रंगोली प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शाम को शिक्षाओं का रंगमंचीय कार्यक्रम और देर रात ग्रामीणों का पसंदीदा रसिया दंगल आयोजित होगा, मेले में होने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर मेला समिति की बैठक भी आहूत की गई थी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2039437
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.