सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  मथुरा । सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को पेंशनरों ने धरना, आमसभा के पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, ज्ञापन में कहा गया है कि 16 जनवरी 2025 को आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद 3 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन में एक जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन पुनरीक्षण व अन्य लाभों से बाहर रखा गया है ।
   वहीं वित्त विधेयक (वैलीडेशन एक्ट) 2025 द्वारा पूर्व व पश्चात के पेंशनरों में विभेद किया गया है जिससे देशभर के पेंशनरों में असंतोष है, ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित सभा में 12 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया, प्रमुख मांगों में वित्त विधेयक 2025 के विभेदकारी अंश को हटाकर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की परिधि में लाना, वेतन आयोग में हो रहे विलंब को देखते हुए सभी कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को पर्याप्त अंतरिम सहायता स्वीकृत करना तथा 29 अगस्त 2008 के राजपत्र के अनुसार अलग सीपीआई बनाना शामिल है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2039436
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.