बरेली हाईवे पर हुई थी सात लाख की लूट की घटना, नहीं हुआ खुलासा
बरेली हाईवे पर हुई थी सात लाख की लूट की घटना, नहीं हुआ खुलासा
-लूट घटना को संदिग्ध मानकर कर रही है इलाका पुलिस, कई बिंदुओं पर होगी जांच
राया । थाना क्षेत्र के जयपुर-बरेली हाईवे पर सादाबाद रोड कट के समीप बाइक सवार बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े सात लाख रुपये लूटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है, जानकारी के अनुसार अलीपुरा गोरई निवासी पुष्पेंद्र की मथुरा में रजिस्ट्री होनी थी, इसके लिए उसने अपने परिचित कुलदीप निवासी सरकोरिया से रुपये मंगाए थे । .png)
बताया गया है कि कुलदीप सात लाख रुपये लेकर मथुरा जा रहा था, इसी दौरान उसने पुलिस को बाइक सवार बदमाशों द्वारा रुपये लूट लिए जाने की सूचना दी, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित से जानकारी ली, पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है, हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है और लूट की सूचना से जुड़े तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है, बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार नें घटना स्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य बिंदुओं की जांच की साथ ही कई टीम लूट की घटना के खुलासे मे लगी हैं, फिलहाल 24 घंटे बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है ।



















