गांधी जयंती पर पत्रकारों ने उठाई पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग
गांधी जयंती पर पत्रकारों ने उठाई पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग
-श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीएम को सौंपा राष्ट्रपति को सम्बोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन
-आईजेयू के राष्ट्रीय आव्हान पर मथुरा जिला इकाई के नेतृत्व में पत्रकारों ने भरी हुंकार
मथुरा । पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक अधिकारों से सम्बंधित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनरतले पत्रकारों ने आवाज बुलंद की, इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर दो अक्तूबर को ‘मांग दिवस’ के रूप में मनाते हुए जनपदभर के बड़ी संख्या में पत्रकार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी सीपी सिंह को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा ।
2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती दिवस पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मथुरा इकाई के बैनर तले सैकड़ों पत्रकार सुबह सिविल लाइन पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय से बाहर आकर पत्रकारों से ज्ञापन लिया तथा अपने उद्बोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि वो आपकी मांगों को राष्ट्रपति तक निश्चित रूप अवश्य भेजेंगे तथा उनके द्वारा जो भी पत्रकारों हेतु यथासंभव मदद होगी वो की जाएगी। .png)
ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया आयोग का गठन, वेतन सबंधित विसंगतियों को दूर करने हेतु नए वेतन बोर्ड का गठन, एक समान पेंशन योजना, पत्रकारों के विरुद्ध बिना जांच के मुकदमा व तत्काल गिरफ्तारी पर रोक, दुर्घटना में मृत व घायल पत्रकारों के परिजनों को एक निश्चित मुआवजा राशि, निजी व सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों व उनके परिजनों को निःशुल्क इलाज तथा आयुष्मान योजना का लाभ, पत्रकारों को सड़क मार्ग पर टोल टैक्स में छूट, रेलवे में पूर्व की भांति यात्रा में छूट, जिले में प्रेस क्लब का शीघ्र गठन, पत्रकारों हेतु रियायती दर आवासीय योजना करने सबसे प्रमुख रही, इस दौरान उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यूनियन पत्रकारों के हितों के लिए 24 घंटे तत्पर है, पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों में संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा, वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी ने युवा पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा संघर्ष जारी रहने चाहिए ।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी, अजय शर्मा, मधुसूदन शर्मा, उमर कुरैशी, दीपक बैंकर, प्रकाश ठाकुर, परवेज अहमद, योगेश भारद्वाज, गोपाल चतुर्वेदी सीनियर, अमित शर्मा, रवि यादव, दिनेश आचार्य, लोकेश चौधरी, बीएल पाण्डेय, अन्नू पंडित, सुभाष सैनी, सतीश अंशुमन, मुकेश कुशवाह, फैसल कुरैशी, गिरीश ठाकुर, सुरेश सैनी, अमित भार्गव, मनोहर पटेल, दलवीर विद्रोही, आरके धनगर, गौरव शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, आरती शर्मा, सोनम, दीपक सारस्वत, बालकृष्ण अग्रवाल, अमित शर्मा, मोहन मीणा, मोहित चतुर्वेदी, विष्णु गुप्ता, श्याम शर्मा, नेत्रपाल, दीपक खंडेलवाल, सीमा शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी जूनियर, सुमित गोस्वामी, गिरधर पचौरी, चंद्रमोहन दीक्षित, सुनील राज, शशि कपूर, फैसल कुरैशी, अजीत चौहान,भानु शर्मा, संजय गौड़, कासिम खान, जाहिद सैय्यद, नीरज चतुर्वेदी, राजू चौहान, कोमल पाराशर, राजू पंडित, यश भारद्वाज, शुभम चौधरी, नरेंद्र गौतम, कल्लन पंडित, राहुल गौड़, डॉ0 वीरेंद्र शर्मा, भोलेशंकर शर्मा, अमित अग्रवाल, रिंकू शर्मा, योगेश गौतम, पी0 के0 दुबे, राजा तिवारी, लाखन तोमर, प्रतीक चतुर्वेदी, राजेश सोलंकी, मनोहर पटेल, हेतराम सिंह, कालीचरण बिंदल, अनिल शर्मा, प्रवीण मिश्रा, मंत्रवीर चौधरी, नरेन्द्र गौतम, निर्मल राजपूत, ओमप्रकाश गोला, रविकांत पाराशर, विष्णु शर्मा, मनोज शर्मा, आर पी सिंह राठौर, पिंटू, पीयूष यादव, हिमांशु यादव, राहुल, दिनेश भारती, सोनम कुमारी, विकास गौतम, गुंजन खत्री, कौशलेन्द्र चौधरी, नितिन कर्दम, रोहित शर्मा रिंकू, आबिद, असगर, शुभम शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे ।



















