इंडिया गठबंधन की हुई बैठक, 2 से 8 तक चलेगा ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

इंडिया गठबंधन की हुई बैठक, 2 से 8 तक चलेगा ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’
   मथुरा । हालांकि इंडिया गठबंधन में होने के बावजूद कांग्रेस, सपा सहित दूसरे दल कभी एक साथ आंदोलन में नजर नहीं आये, पहली बार इंडिया गठबंधन के सभी दल एक साथ सड़क पर उतरते नजर आएंगे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है, इसी को लेकर मथुरा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक और प्रेस वार्ता आयोजित की गई ।
   देशभर में इस अभियान के तहत जिला स्तर पर कार्यक्रम और "वोट बचाओ, देश बचाओ'' मार्च आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है, मथुरा में हुई बैठक के दौरान गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की गई, कांग्रेस की ओर से बताया गया कि अभियान को जिला, महानगर, ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर तक ले जाने की योजना है, बैठक में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान से जुड़े विषयों पर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को मिलकर कार्यक्रम आयोजित करने हैं, उन्होंने आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आपसी समन्वय पर जोर दिया । 
   वहीं सपा नेत्री ऋतु गोयल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र व संविधान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है, बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई, कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इस अभियान के दौरान जिला स्तर पर मार्च और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, कार्यक्रमों में संविधान के अनुच्छेद 326, जो वयस्क मताधिकार से संबंधित है, का सार्वजनिक वाचन भी प्रस्तावित है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2044095
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.