गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मथुरा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर विकास मार्केट स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तथा स्टेट बैंक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई, इस दौरान तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी एवं किसान सभा के अध्यक्ष छीतर सिंह ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए ।.png)
किसान सभा के अध्यक्ष छीतर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ’सत्य, अहिंसा और सेवा का मार्ग ही सच्चे राष्ट्र निर्माण का आधार है, उन्होंने युवाओं से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा अराजकता फैलाने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया, तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सादा जीवन, उच्च विचार के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया ।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के ऐतिहासिक नारे जय जवान, जय किसान को याद करते हुए देश की प्रगति में जवानों और किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा ’स्वच्छ, समृद्ध, सशक्त और बेहतर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प’ लिया, इस दौरान भगत सिंह, संतोष सक्सेना, आलोक सिंह, आदेश शर्मा, राकेश अग्रवाल, निर्मल शर्मा, मान सिंह यादव, दया राम, राणा, बी0पी0 सैनी, उमा शंकर सैनी, हरवीर सिंह, वसीम, गोपाल शर्मा’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



















