सत्य अहिंसा के संदेश वाहक थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
सत्य अहिंसा के संदेश वाहक थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
मथुरा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का आयोजन स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दीनदयाल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह द्वारा राष्ट्रपिता के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया, 157वीं जयंती पर कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने कहा कि हमें प्रत्येक जयंती, उत्सव से कोई न कोई शिक्षा प्राप्त होती रहती है ।.png)
उन्होंने कहा कि आज की जयंती स्वच्छता और अहिंसा पर आधारित है, इस पावन दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाए रखेंगे बिना किसी को सताए अपने समाज को उज्जवलता प्रदान करते हुए इसका विकास करेंगे, कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया, इस दौरान विद्यालय के प्रधानमंत्री छात्र भैया नंदकिशोर उपाध्याय, पुनीत ने व्यवस्था संभाली और सत्यवीर सिंह, विवेक शर्मा, मदन मोहन, हरिओम भारद्वाज, प्रमोद कुमार, आदेश पांडेय, बीनू पांडेय, जानकी देवी का विशेष सहयोग रहा ।



















