साइबर ठगी से बचने को महिलाओं को दी जरूरी जानकारियां
साइबर ठगी से बचने को महिलाओं को दी जरूरी जानकारियां
मथुरा । विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दक्ष ट्रेनिंग सेंटर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं और डिजिटल लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई, वित्तीय साक्षरता केंद्र के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने बैंकों के माध्यम से संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को विस्तार से समझाया। .png)
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और उद्यम शुरू करने के लिए उपलब्ध वित्तीय योजनाओं की सही जानकारी लेकर ही उनका लाभ उठाया जा सकता है, इस दौरान डिजिटल फ्रॉड को लेकर भी प्रतिभागियों को सतर्क किया, साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और यथाशीघ्र कार्रवाई शुरू कराने की जानकारी दी गई, साथ ही आधार से जुड़े दुरुपयोग से बचने के लिए आधार लॉक जैसी सुरक्षा सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई ।
एलडीएम संदीप पारीख ने बैंक संबंधी शिकायतों की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि सबसे पहले संबंधित बैंक में लिखित शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समाधान नही होने पर शिकायत को त्ठप् के शिकायत पोर्टल के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है, कार्यक्रम में आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई, केंद्र इंचार्ज छवि सहित समस्त स्टाफ और करीब 75 महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।



















