सुंदर कांड और भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे भजन गायक मनीष शर्मा

सुंदर कांड और भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे भजन गायक मनीष शर्मा 
-प0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन
   फरह । पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मनीष शर्मा श्रद्धालुओं को सुर-लय और भजनों से लुभाएंगे, सुंदरकांड का पाठ भी होगा, चार घंटे के इस आयोजन के दौरान अंत्योदय की धरा पर धर्म की सरिता बयार बहेगी, इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मेला समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि दीनदयाल धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला का शुभारंभ सात अक्टूबर को कलश यात्रा और हवन के साथ होगा ।
 उन्होंने बताया कि इससे पूर्व छह अक्टूबर को सेवा केंद्र परिसर स्थित राधा-कृष्ण के मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, शाम छह बजे से शुरू होने वाले सुंदर कांड पाठ और भजन कार्यक्रम में उन्होंने श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है, मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया के इसी कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंडित मनीष शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगे, शाम छह बजे से शुरू होने वाले यह कार्यक्रम रात्रि 10 बजे तक चलेंगा, कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा, महिपाल सिंह तरकर, सहसंयोजक राजदर्शन पचौरी, सम्राट शुक्ला ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भजन और सुंदरकांड पाठ का आनंद लेने का अनुरोध किया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2046415
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.