सफाईकर्मियों को काम पर वापसी की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सफाईकर्मियों को काम पर वापसी की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । प्रशिक्षित सफाईकर्मियों को दोबारा काम पर लिए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता संघ ने आवाज बुलंद की है, संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर करीब 540 प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को काम पर वापस लेने और लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की गई है, सफाई कर्मियों का कहना है कि पिछले करीब तीन महीने से उन्हें काम पर वापस लेने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है ।
   संगठन का कहना है कि 22 सितंबर को करीब 540 सफाई कर्मी नगर निगम पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी थी, संघ का आरोप है कि इस दौरान अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह की ओर से आश्वासन दिया गया था कि 10 से 15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सफाई कर्मियों को 25 सितंबर तक काम पर लिया जाएगा लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, मामला बढ़ने के बाद नगर आयुक्त की ओर से समस्या के समाधान के लिए एक समिति गठित की गई ।
   संगठन के मुताबिक समिति को मामले की जांच कर 30 सितंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी लेकिन तय समय सीमा तक रिपोर्ट सामने नहीं आई, इसी को लेकर अब सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 540 प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को काम पर वापस लेने, उनकी लंबित समस्या का जल्द समाधान कराने और दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, सफाई कर्मियों का कहना है कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और लंबे समय से काम पर वापस लिए जाने का इंतजार कर रहे हैं, संगठन ने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2046414
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.