स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों लोगों ने कराई निःशुल्क जांच
स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों लोगों ने कराई निःशुल्क जांच
मानव सेवा मण्डल महिला प्रकोष्ठ ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मथुरा । श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ के द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार से श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल के 39वें विशाल अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है जिसके क्रम में 5 अक्टूबर को सर्वोदय हेल्थ हॉस्पिटल में निशुल्क जांच व शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ जनरल फिजिशियन कैंसर रोग विशेषज्ञ व सभी ओपीडी फ्री रही और साथ ही ईसीजी, ब्लड टेस्ट और कुछ जांच भी निःशुल्क कीं गईं ।.png)
श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिला मण्डल की निर्देशिका ममता बिंदल, अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मंत्री प्राची बंसल, कोषाध्यक्ष सुनीता चौकसी, लक्ष्मी गुप्ता, बीना अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, मीता अग्रवाल, ज्योति चौधरी, तृप्ति अग्रवाल, मिनाली बंसल, माया रानी, योगिता अग्रवाल, बबीता बंसल, ऋतु बंसल, राधिका, धरा, हिमानी, नरोत्तम भरतिया गगन बंसल, विनोद सिंघल, नारायण दास, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रही, सभी ने स्वास्थ्य शिविर में अपना योगदान प्रदान किया ।













