यमुना एक्सप्रेस वे : सड़क हादसे में ट्रेलर की हुई चालक की मौत
यमुना एक्सप्रेस वे : सड़क हादसे में ट्रेलर की हुई चालक की मौत
मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे वे पर साइड में खडा वाहन एक बार फिर हादसे का कारण बना, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, हादसा रविवार की रात को यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 95 के पास हुआ, टायर चेक कर रहे ट्रेलर चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। .png)
ट्रेलर को लेकर बिहार के नवादा निवासी सकलेश यादव सरिया लेकर बोकारो, झारखंड से नोएडा जा रहे थे, इस घटना के समय वहां से गुजर रहे दूसरे ट्रेलर के चालक कुंदन पुत्र छोटे लाल तांती निवासी नवादा को भी मामूली चोटें आईं, दोनों घायलों को जेपी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सकलेश यादव को मृत घोषित कर दिया, मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है ।













