छात्रा से कथित छेड़छाड़ के विरोध में किया प्रदर्शन
छात्रा से कथित छेड़छाड़ के विरोध में किया प्रदर्शन
मथुरा । बीएसए डिग्री कॉलेज परिसर में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के विरोध में लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी ने प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष व शीघ्र जांच और आरोप सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की मांग की, साथ ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की अपील की ।.png)
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं का सम्मान हमारी पहचान और सुरक्षित कैंपस के छात्रों का अधिकार जैसे नारे लगाए गए, पार्टी ने छात्र छात्राओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही, इस दौरान संस्थापक गौरव कश्यप, सूरज कुंतल, विनय बंसल, मिली कौर, प्रतीक्षा सारस्वत, मयंक तिवारी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।













