अग्रसेन जयंती के अवसर पर बच्चों ने घाटों पर उकेरी रंगोली
अग्रसेन जयंती के अवसर पर बच्चों ने घाटों पर उकेरी रंगोली
मथुरा । अग्रसेन जयंती के अवसर पर एस हेल्पिंग हैंड सोसाइटी द्वारा संचालित एसएफ स्ट्रीट स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से सभी का दिल जीत लिया, बच्चों ने श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन घाट, यमुना पार पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने हाथों से खूबसूरत रंगोलियां बनाई, दीयों की रोशनी और बच्चों की रंगोलियों से पूरा घाट एक दिव्य वातावरण में बदल गया, समिति द्वारा बच्चों की सराहना की गई और उन्हें उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया ।.png)
सोसाइटी के संस्थापक पियूष बंसल ने कहा कि हमारे बच्चे हमेशा से सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनका उत्साह समाज के लिए प्रेरणा है, आज अग्रसेन जयंती पर उन्होंने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया है, बच्चों ने भी अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा“रंगोली बनाना हमारे लिए एक यादगार अनुभव रहा, लोगों की प्रशंसा पाकर हमें बहुत खुशी मिली, दिशा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिखा बंसल ने रंगोली का महत्व बताते हुए कहा, रंगोली न केवल सजावट का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और एकता को भी दर्शाती है, महाराजा अग्रसेन जी को समाज सेवा, सहयोग और समानता का प्रतीक माना जाता है ।
संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर हर वर्ष दीपदान, सेवा कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, इस बार बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया, दीपदान एवं रंगोली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बच्चों की कला को सराहा, रजनी अग्रवाल, रंजना मित्तल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, कंचन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।













