मेहंदी प्रतियोगिता ने सृजनात्मकता का दिया परिचय

मेहंदी प्रतियोगिता ने सृजनात्मकता का दिया परिचय
  फरह । पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में अंतिम दिन सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताओं की धूम रही, मुख्य पंडाल में महिला लोकगीत और मेहंदी प्रतियोगिता हुई, लोकगीत प्रतियोगिता में गांव-शहर की महिलाओं ने ढोलक-हारमोनियम की धुन पर ब्रज के पारंपरिक लोकगीत गाए तो ऐसा लगा मानो हमारा अतीत लौट आया हो, पहली बार हुई मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया, हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनाकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय भी दिया ।
   मुख्य अतिथि आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार परिचय दिया है, मेरी नजर में सभी महिलाएं विजेता हैं, उन्होंने महिलाओं के उत्साह की सराहना की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बाल वर्ग में 290 और किशोर वर्ग में 318 सहित कुल 608 विद्यार्थी शामिल हुए, हिंदी, विज्ञान और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए थे, कुछ सवालों ने प्रतियोगियों को उलझाया भी, ज्यादातर सवाल समसमायिक और संघ से जुड़े थे, प्रतियोगिता सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2054958
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.