स्कार्पियो व स्विफ्ट डिजायर की रेस का शिकार हुए पूर्व प्रधान, मौत

स्कार्पियो व स्विफ्ट डिजायर की रेस का शिकार हुए पूर्व प्रधान, मौत
  मथुरा । थाना राया क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया, गांव सारस के पास स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच कथित तौर पर चल रही रेस के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए, हादसे के बाद स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी, जहां सो रहे करीब 80 वर्षीय पूर्व प्रधान अंगद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।
    प्रत्यक्षदर्शी रामबाबू सिंह के अनुसार दोनों कारें तेज रफ्तार में रेस लगा रही थीं, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में दोनों कारें आपस में भिड़ गईं, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो खेत में जा घुसी जबकि स्विफ्ट डिजायर पेड़ से टकराते हुए झोपड़ी में घुस गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया, हादसे में झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान अंगद सिंह कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।
   परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों कारें गांव सारस की ही हैं, हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए, घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, वहीं बुजुर्ग पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में मातम छा गया है, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2054957
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.