भगवान पुरुषोत्तम राम के नाम से मिलती है समाज को प्रेरणा
भगवान पुरुषोत्तम राम के नाम से मिलती है समाज को प्रेरणा
नौहझील । कस्बा में 120 वीं रामलीला महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ श्री श्री 108 श्री महामंडलेश्वर राम किशोर दास त्यागी महाराज के कर कमलो द्वारा फीता काटकर शुभआरंभ किया गया, महाराज ने भगवान राम लक्ष्मण भारत शत्रुघ्न के विचारों से सभी श्रोताओं को भक्ती का मार्ग सरल बताया, मनुष्य दुखी क्यों रहता है क्योंकि वह संसार में नाना प्रकार के कार्यों में उलझ जाता है और भगवान को भूल जाता है इसलिए रामलीला धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य भूले हुए भगवान को याद करता है ।.jpg)
उन्होंने बताया कि श्री झाड़ी वाले हनुमान जी की भूमि पर 120 वीं रामलीला महोत्सव जिसमें कई पीढ़ियों ने अपना योगदान दिया उस भव्या ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ मुझे करने का सौभाग्य मिला, रामलीला के मंचन में ऋषि नारद माता पार्वती के पिता हिमाचल के यहां पहुंचते हैं और पुत्री पार्वती की हस्तरेखा दिखाकर भविष्य बताने की प्रार्थना करते हैं, भगवान विष्णु ब्रह्मा महेश इंद्र आदि देवताओं के अनुरोध पर शंकर जी दूल्हा बनकर दिगपाल भूत प्रेत पिशाच और देवताओं के साथ बारात लेकर राजा हिमाचल के यहां पहुंचते हैं, शिव पार्वती विवाह नारद मोह तक की लीला का मंचन बहुत ही अच्छा रहा, समिति अध्यक्ष अशोक भारद्वाज रमन बिहारी भारद्वाज पन्नालाल गुप्ता महेश पुरोहित मोरध्वज अग्रवाल संजय पाठक शंकर त्रिपाठी धर्मपाल पाठक मनोज पाठक ध्रुव पाठक यज्ञदत्त गुप्ता उपस्थित रहे ।












