कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत लोगों को किया जागरूक
कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत लोगों को किया जागरूक
मथुरा । रविवार को मिशन शक्ति थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भैंस बहोरा रोड माता का मंदिर और ऐसी रोड भगत सिंह पार्क डैंपियर नगर होली गेट वनखंडी आदि स्थानों पर पैदल मार्च किया गया, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के विषय पर जागरूक किया गया ।.png)
पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाली हिंसा, झूठे मुकदमा दर्ज कराने एवं युवा एवं युवती के प्रेम प्रसंगों के चलते बिना बताए घर से पलायन, साइबर क्राइम तथा साइबर क्राइम से बचावों के तरीके, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के विषय में जागरूकता, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत देते हुए किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।
इसी के साथ महिला संबंधी अपराधों एवं उनकी कानूनी प्रक्रियाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों मुख्यतः 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि की जानकारी दी गई ।













