गोविंद कुंड पर अभ्यासी एवं स्वयंसेवकों ने की स्वच्छता सेवा

गोविंद कुंड पर अभ्यासी एवं स्वयंसेवकों ने की स्वच्छता सेवा
- ब्रज वैभव अभियान के तहत दिया गया स्वच्छ ब्रज, दिव्य ब्रज का संदेश
  मथुरा । ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रविवार को गोवर्धन स्थित गोविंद कुंड पर ‘ब्रज वैभव अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता सेवा आयोजित की गई, उ0 प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम और हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान में 251 अभ्यासी एवं स्वयंसेवकों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया, अभियान की शुरुआत सामूहिक ध्यान से हुई। 
   इस दौरान बताया गया कि हार्टफुलनेस एक वैश्विक आध्यात्मिक संस्था है, जो ध्यान एवं योग के माध्यम से आंतरिक शांति और आत्म-विकास को प्रोत्साहित करती है, इसके मार्गदर्शक कमलेश डी0 पटेल, पद्म भूषण से सम्मानित आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं, जो सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करते हैं, इसके बाद स्वयंसेवकों ने गोविंद कुंड और उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई कर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
   स्वयंसेवकों ने लोगों से धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और ब्रज की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने में सहयोग करने की अपील की, स्वच्छता सेवा में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, भरतपुर, डीग, इगलास, कान्हा, खैर, हाथरस, टप्पल, सरसा, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, भोपाल और हैदराबाद सहित विभिन्न केंद्रों से आए अभ्यासी एवं स्वयंसेवक शामिल हुए, इस दौरान ‘स्वच्छ ब्रज, दिव्य ब्रज, हमारा ब्रज’ और ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ के नारों के साथ जन-जागरूकता का संदेश दिया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2054956
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.