ललित कर्मयोगी की शुरू हुई घेराबंदी, दर्ज हुई एफआईआर

ललित कर्मयोगी की शुरू हुई घेराबंदी, दर्ज हुई एफआईआर
-छाता शुगर मिल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं ललित
   मथुरा । छाता शुगर मिल चालू कराने के लिए चल रहे आंदोलन को दो महीने से अधिक समय हो गया है, आंदोलन अभी भी जारी है, आंदोलनकारियों को धरना स्थल से हटाने का प्रयास भी पुलिस कर चुकी है, आंदोलन की अगुवाई कर रहे पूर्व सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी लगातार निशाने पर हैं, छाता चीनी मिल की मांग को लेकर 13 अगस्त से धरना शुरू हुआ था, एक सप्ताह बाद पूर्व सूबेदार ललित कर्मयोगी ने आंदोलन का नेतृत्व शुरू कर दिया ।
    पूर्व सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी के साथियों ने उनके खिलाफ छाता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, इंस्पेक्टर छाता उमेश त्रिपाठी ने बताया कि ललित कुमार कर्मयोगी व उनकी पत्नी चंचल देवी और रूपेश तालान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, आरोप है कि भूतपूर्व सैनिक परिषद के नाम पर संस्था का पंजीकरण कराने के लिए पूर्व सैनिकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लिए गए लेकिन संस्था की जगह ट्रस्ट बनाकर खुद संचालन शुरू कर दिया ।
    मुकदमे में पूर्व सूबेदार की पत्नी व एक अन्य को नामजद किया है, सेवानिवृत्त हवलदार पवन कुमार सिंह, सेवानिवृत्त नायक मुरारी लाल समेत अन्य पूर्व सैनिकों की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि सेवानिवृत्त सूबेदार ललित व उनसे जुड़े लोगों ने भूतपूर्व सैनिक परिषद संस्था के पंजीकरण के लिए पूर्व सैनिकों के आवश्यक दस्तावेज लिए, संस्था की जगह ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2066329
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.