खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिये 10 नमूने, जांच को भेजे
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिये 10 नमूने, जांच को भेजे
मथुरा । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्ता युक्त खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जनपदभर में छापामार कार्यवाही की गई ।.png)
बाजना स्थित बांके बिहारी ट्रेडर्स से सरसों का तेल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कुट्टू आटा व हल्दी पावडर का एक एक नमूना तथा रिषी डेयरी से पनीर व मिश्रित दूध का एक एक नमूना एवं स्वाद मिल्क प्रोडक्ट से पनीर व मिश्रित दूध का एक-एक तथा कोसीकला स्थित सिंघल डेयरी से पनीर व मिश्रित दूध का एक-एक (कुल 10) नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त संबंधित के विरुद्ध अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी, खाद्य सचलदल में धर्मेन्द्र सिंह एवं दिनेश कुमार भारती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे ।













