गोवर्धन के अष्टकुंडों का 12 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

गोवर्धन के अष्टकुंडों का 12 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प 
  गोवर्धन (मथुरा) । राधाकुंड में पौराणिक कुंडों के संरक्षण और कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है, राधा श्याम कुंड सहित अष्टकुंडों के सुधार के लिए करीब 12 करोड़ 19 लाख रुपये की परियोजना शुरू की गई है, परियोजना के लिए टाटा ग्रुप की ओर से आर्थिक सहयोग दिया गया है, परियोजना के अंतर्गत कुंडों के संरक्षण, सफाई और जल की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, कुंडों के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए आरओ वाटर प्लांट लगाने की योजना भी शामिल है ।
   हार्टफुलनेस संस्था को इस परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो 10 साल तक कुंडों के रखरखाव और संरक्षण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी, कार्यक्रम के दौरान केशव दास महाराज ने आगंतुकों का स्वागत किया, कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से कुंडों में गंदगी नहीं फैलाने, जल को प्रदूषित होने से बचाने और ब्रज की धार्मिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की अपील की गई ।
    इस परियोजना का उद्देश्य ब्रज के पौराणिक कुंडों की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को बनाए रखना, जल की स्वच्छता में सुधार करना और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है, इसके साथ ही गोवर्धन के प्रमुख धार्मिक स्थल मानसी गंगा के सुधार कार्य को भी जल्द शुरू करने की योजना है, इन प्रयासों से ब्रज की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और तीर्थस्थलों की स्वच्छता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2066322
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.