वृंदावन में गिरी चौथी मंजिल की बाउंड्री, महिला मजदूर की मौत

वृंदावन में गिरी चौथी मंजिल की बाउंड्री, महिला मजदूर की मौत
-री-कंस्ट्रक्शन के दौरान हुआ हादसा, मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
 वृंदावन (मथुरा) । धार्मिक नगरी में मकान के री कंस्ट्रक्शन के दौरान हुए हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हुआ है, दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला मजदूर रचना को मृत घोषित कर दिया, हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई, फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है ।
   मिली जानकारी के मुताबिक इमारत की चौथी मंजिल पर मजदूर सड़क की तरफ बनी बाउंड्री तोड़ रहे थे, इसी दौरान बाउंड्री अचानक भरभराकर नीचे गिर गई, उसकी चपेट में आने से रचना और कप्तान नीचे सड़क पर गिर पड़े, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के रमणरेती इलाके में श्यामा श्याम धाम के पीछे हुआ, यहां एक इमारत में री-कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, रविवार को दोपहर करीब एक बजे चौथी मंजिल पर सड़क की तरफ बनी बाउंड्री तोड़ते समय अचानक वह ढह गई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जानकारी मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंच गए, महिला का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2066331
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.