विजिलेंस ने की छापामार कार्यवाही, पकड़ी बिजली चोरी

विजिलेंस ने की छापामार कार्यवाही, पकड़ी बिजली चोरी
  चौमुहां (मथुरा) । कस्बा में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग और प्रवर्तन दल ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, विभाग की इस औचक छापेमारी से क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मच गया, कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से की जा रही बिजली चोरी को रंगे हाथों पकड़ा ।
   विद्युत विभाग के जेई विजिलेंस सुशील कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है, उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले और अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।
  कार्यवाही के दौरान पकड़े गए बिजली चोरी के सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, इस महत्वपूर्ण छापामार कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में मुख्य रूप से एसडीओ देवेंद्र तिवारी (रेड), जेई विजिलेंस सुशील कुमार, जेई रेड पवन कुमार सोनी और प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक सत्यवती सिंह अपनी पूरी पुलिस व तकनीकी टीम के साथ मुस्तैद रहें, विभाग ने आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रखने की बात कही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2071263
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.