स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, राया विकासखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, मतदान केंद्र पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही ।.jpg)
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद नजर आए, मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी सक्रियता देखने को मिली, दोनों दलों की ओर से मतदान केंद्र के बाहर सहायता स्टॉल लगाए गए, जहां कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम देखने और मतदान केंद्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते नजर आए।(19).jpg)
बलदेव विधायक पूरन प्रकाश राया विकासखंड स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य इंतजामों का निरीक्षण किया, इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं ।
आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधान परिषद सदस्य डॉ0 मानवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से शशांक यादव उर्फ सीटू चुनाव मैदान में हैं, वहीं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और समाजवादी पार्टी के डॉ0 आकाश अग्रवाल प्रत्याशी हैं, दोनों सीटों पर अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।
राया विकासखंड स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस बल और मतदान कर्मियों की तैनाती की गई, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय तथा प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मतदान स्थल पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी, मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था में सुरक्षित रखा जाएगा, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी जिसके बाद प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला सामने आएगा, इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राकेश बंसल, सत्यपाल चौधरी, पंकज प्रकाश, अनिल रावत आदि मौजूद रहे ।















