शान्ति पाठ हुआ सम्पन्न, श्री रामलीला महोत्सव का हुआ समापन
शान्ति पाठ हुआ सम्पन्न, श्री रामलीला महोत्सव का हुआ समापन
मथुरा । श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन शान्ति पाठ के साथ हुआ । 21 दिन पूर्व गणेश व मुकुट पूजन के दिन पं. गोविन्द गोस्वामी व प्रणव गोस्वामी के आचार्यत्व एवं अनिल स्वामी के निर्देशन में जिन देवताओं का आव्हान किया गया था, शान्ति पाठ के दिन उन सभी का विसर्जन व हवन आदि क्रियायें सम्पन्न करा कर राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुधन, हनुमान के स्वरूपों एवं सभी पात्रों के वर्ण खोले गये ।.jpg)
प्रसाद सेवा सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल द्वारा की गई, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, उप सभापति नन्दकिशोर अग्रवाल, जुगल किशोर अग्रवाल, महामंत्री मूलचन्द गर्ग, उपमहामंत्री, प्रदीप सर्राफ, विजय सर्राफ किरोड़ी, कोषाध्यक्ष शैलेश सर्राफ, आय व्यय निरीक्षक अजय मास्टर, शशांक पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, संजय बिजली, हेमंत अग्रवाल, अमित भारद्वाज, रामगोपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, किस्सो शर्मा सहित सभा के सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित थे ।(18).jpg)















