ट्रैफिक सिस्टम के 64 में से 24 कैमरे मिले बंद, नोटिस जारी
ट्रैफिक सिस्टम के 64 में से 24 कैमरे मिले बंद, नोटिस जारी
-नगर आयुक्त ने ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
मथुरा । नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने गुरुवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन के सिटी ज़ोन, जनरल गंज स्थित इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आईटीएमएस से इंटीग्रेटेड कैमरों की लाइव फीड का अवलोकन किया एवं मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के प्रमुख तिराहों व चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की स्थिति का जायज़ा लिया ।(73).jpg)
नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान आईटीएमएस से इंटीग्रेटेड कैमरों की लाइव फीड का अवलोकन करते हुए मथुरा वृंदावन क्षेत्र के प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर स्थापित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की कार्यशीलता एवं संचालन की स्थिति का जायजा लिया, रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम के अंतर्गत कुल 64 कैमरों में से 24 कैमरे बंद पाए गए, इसके अतिरिक्त कई कैमरों के पावर बैकअप भी सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहे थे तथा कुछ स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल भी सक्रिय नहीं पाए गए ।
नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना का संचालन कर रही संस्था टेक्नोसिस इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को कड़ी चेतावनी दी तथा सभी खराब कैमरों, पावर बैकअप एवं निष्क्रिय ट्रैफिक सिग्नलों को तत्काल दुरुस्त कर व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए, इसके उपरांत उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा तैनात कर्मचारियों की संख्या, उनकी जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की, सभी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान सिटी वाई-फाई एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत राहुल से शहर में स्थापित वाई फाई नेटवर्क एवं वाई फाई हॉटस्पॉट की कुल संख्या और उनके स्थानों के संबंध में जानकारी मांगी गई लेकिन उनके द्वारा संतोषजनक एवं सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी, नगर आयुक्त ने कार्यों के प्रति लापरवाही, तकनीकी व्यवस्थाओं की खराब स्थिति एवं कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों की समुचित जानकारी नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने संबंधित संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि प्ज्डै जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करते हुए निर्बाध एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह उपस्थित रहे ।















