जेसीबी से बेतरती खुदाई ने बिगाड दिया माइनर सिस्टम का हुलिया
जेसीबी से बेतरती खुदाई ने बिगाड दिया माइनर सिस्टम का हुलिया
मथुरा । ना मंत्री और नहीं अधिकारियों को नहर, रजवाहों की बदहाल स्थित दिखाई देती है, वर्षों से लगातार जेसीबी से रजवाहों और नहरों की सफाई के नाम पर बेतरतीब खुदाई की जा रही है, इसका नतीजा यह हो रहा है कि पूरा माइनर सिस्टम ही नाजुक हालत में पहुंच गया है, पटरियां लगातार कमजोर हो रही हैं जिन पटरियों पर कभी चार पहिया वाहन दौड़ते थे उन पटरियों पर अब पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है, आगामी फसलों की बुवाई से पहले नहरों और माइनरों की सफाई तथा उनमें पानी छोड़ने की तैयारियों में लापरवाही सामने आने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पारा चढ़ गया ।.jpg)
सोमवार को मथुरा के परखम में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक में शामिल होने से पहले मंत्री ने सिंचाई विभाग के कार्यों का औचक निरीक्षण किया, इस तरह के निरीक्षण पहले भी होते रहे हैं लेकिन किसी सुधार की उम्मीद अब कम ही दिखती है, टेल लगातार सिकुड रही है, वहीं माइनर सिस्टम से होने वाली सिंचाई का रकवा भी सिकुड रहा है, किसानों से सिंचाई कर की वसूली नहीं की जाती है, जिसके चलते अब इस तरह के सही वार्षिक आंकडे भी नहीं जाटाये जाते हैं जिससे माइंड सिस्टम से होने वाली सिंचाई के रकवा का सटीक आकलन किया जा सके ।
नहर और रहवाहों से होने वाली सिंचाई का रकवा लगातार सिकुड से विद्युत और डीजल की अधिक खपत हो रही है, जनपद के डार्किंग जोन में भी बोरिंग की अनुमति दिये जाने के बाद बडी संख्या में किसानों ने डीप वोर कराये, वर्तमान में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जा रही है जिसका विपरीत प्रभाव यह पड रहा है कि जिस किसान ने बोरिंग कराई है वह दूसरे किसानों को सस्ते दर पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा रहा है जिससे किसान माइनर सिस्टम पर लगातार निर्भरता कम कर रहे हैं ।















