अक्षय नवमी : तीन वन परिक्रमा में बनी श्रद्धालुओं की अटूट श्रृंखला

अक्षय नवमी : तीन वन परिक्रमा में बनी श्रद्धालुओं की अटूट श्रृंखला
-जनपद के आसपास के गांवों व दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों परिक्रमार्थी
   मथुरा । नवमी के पर्व पर अक्षय पुण्य  प्राप्ति की कामना लिए श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर बढ़ चले, शनिवार की दोपहर से ही परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की चहल पहल शुरू हो गई थी, शाम तक ठीक ठाक भीड भाड दिखने लगी, रविवार की सुबह यानी अक्षय नवमी को भोर में परिक्रमा मार्ग श्रद्धालु से खचाखच भर चला था, मथुरा, वृंदावन और छटीकरा का समूचे परिक्रमा मार्ग में श्रद्धा भक्ति की अनूठी छटा बिखर रही थी ।
   तीन वन की 21 कोसीय परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की अटूट श्रृंखला बन गई, कोई सिरं पर अपने सामान के बैग रख कर चल रहा था तो कोई अपने आराध्य को हाथों में लेकर परिक्रमा लगा रहा था, कोई अपने बच्चों और परिवार के साथ परिक्रमा लगा रहे थे, मथुरा के परिक्रमा मार्ग के मंदिर यमुनाजी, द्वारिकानाथ, ध्रुव टीला, कंकाली देवी मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, केशवदेवजी मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, छटीकरा के गरूण गोविंद मंदिर, वृंदावन के काली दह, जुगल घाट, केशीघाट, टटिया स्थान होकर राजपुर गांव से निकलकर तीन वन की परिक्रमा लगा कर अपने को धन्य मान रहे थे, जो श्रद्धालु केवल वृंदावन की परिक्रमा लगा रहे थे वे चामुंडा देवी मंदिर होकर परिक्रमा लगा रहे थे। 
   वहीं मथुरा के अधिकांश श्रद्धालु मथुरा जी की परिक्रमा कर रहे थे, समूचा परिक्रमा मार्ग जय जय श्री राधे, जयजय श्री कृष्ण, बांके बिहारी लाल की जय के कारे से गुजायमान हो रहा था, अक्षय नवमी परिक्रमा देने के लिए राजस्थान, हरियाणा और ब्रज क्षेत्र से ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के श्रद्धालु लाखों की संख्या मेंपहुंचे, मान्यता है कि अक्षय नवमी पर आवले की पूजा करने से अक्षय पुण्य प्राप्ति होती है इसलिए के लिए अक्षय नवमी पर महिलाएं तीन वन के परिक्रमा मार्ग के मंदिर, बगीचों, पार्क में लगे आंवले के पेड़ों का पूजन कर रहीं थी, इस दौरान हर महिला ने 108 परिक्रमा आवले की लगाई, अक्षय पुण्य की कामना की।
   परिक्रमा मार्ग के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं होने से हालात बिगड़ते नजर आए, बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने और रूट डायवर्जन का प्रभावी पालन न कराए जाने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन परिक्रमा मार्गों तक पहुंच गए, इससे पैदल परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का रास्ता बाधित हुआ, कई स्थानों पर वाहनों और पैदल यात्रियों की भीड़ आमने-सामने आने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई, मसानी चौराहा, भूतेश्वर, धौली प्याऊ और वृंदावन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, कई जगह वाहन घंटों तक रेंगते रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2105498
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.