पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार सहित श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किये दर्शन

पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार सहित श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किये दर्शन
   मथुरा । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान परिवार सहित धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन पहुंचे, सोमवार को वृंदावन आगमन के बाद मंगलवार को उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन-पूजन किया, इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष शीश नवाया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 
  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, उन्होंने परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, उनके आगमन को लेकर जन्म स्थान परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, ब्रजभूमि की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के बीच पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा विशेष चर्चा का विषय रहा, मथुरा और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रामनाथ कोविंद ने ब्रज के प्रति अपनी धार्मिक आस्था प्रकट की ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2105502
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.