पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार सहित श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किये दर्शन
पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार सहित श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किये दर्शन
मथुरा । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान परिवार सहित धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन पहुंचे, सोमवार को वृंदावन आगमन के बाद मंगलवार को उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन-पूजन किया, इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष शीश नवाया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। .jpg)
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, उन्होंने परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, उनके आगमन को लेकर जन्म स्थान परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, ब्रजभूमि की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के बीच पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा विशेष चर्चा का विषय रहा, मथुरा और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रामनाथ कोविंद ने ब्रज के प्रति अपनी धार्मिक आस्था प्रकट की ।















