नारायण सेवा संस्थान देश का बड़ा मंदिर है-रामनाथ कोविंद

नारायण सेवा संस्थान देश का बड़ा मंदिर है-रामनाथ कोविंद
   वृन्दावन (मथुरा) । दिव्यांगजनों को उपचार, पुनर्वास और आधुनिक तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ बुधवार को वृन्दावन में विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा जांच-चयन एवं नारायण लिम्ब माप शिविर आयोजित किया गया, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा रामनाथ कोविंद फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान एवं सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से सिग्नेचर वृन्दावन धाम, रुक्मणी विहार में आयोजित शिविर में 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने भाग लिया ।
   विशेषज्ञों ने 78 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ पैर तथा 48 के कैलीपर्स के लिए माप लिए जबकि 10 दिव्यांगजनों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा के लिए चयनित किया, शिविर का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद एवं रामनाथ कोविंद फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी स्वाति कोविंद ने किया, वहीं विशिष्ट अतिथि सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन की संरक्षक गीता देवी अग्रवाल, सिग्नेचर ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, ललित अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संस्थान संरक्षक सत्यभूषण जैन, निदेशक पलक अग्रवाल तथा ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबीसा ने दीप प्रज्वलित किया ।
  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है, नारायण सेवा संस्थान उपचार और पुनर्वास के माध्यम से जरूरतमंदों को नया जीवन और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रहा है, उन्होंने कहा कि नारायण सेवा संस्थान एक बड़ा मंदिर है, जो दिव्यांगजनों के जीवन में आशा और खुशियों का संचार कर रहा है, इसके संस्थापक एवं चेयरमैन पद्मश्री कैलाश मानव देवतुल्य हैं, उनसे जुड़े सेवा कार्य अनुकरणीय हैं, उन्होंने निदेशक पलक अग्रवाल से मिलकर प्रसन्नता भी व्यक्त की ।
  गीता देवी अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमताओं और सपनों की सीमा नहीं हो सकती, आधुनिक तकनीक, उचित उपचार और पुनर्वास का सहयोग मिले तो व्यक्ति दोबारा आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है, संस्थान का प्रयास केवल कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को स्वावलंबन और सम्मानपूर्ण जीवन का अवसर देना है, संस्थान निदेशक पलक अग्रवाल ने कहा कि संस्थान की सेवा का दायरा केवल शारीरिक दिव्यांग मनुष्यों तक सीमित नहीं हैज़ जीव-दया के संकल्प के साथ अब दिव्यांग गोमाताओं को भी कृत्रिम पैर लगाकर पुनः अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का भाव है कि सेवा और करुणा का भाव प्रत्येक जीव के लिए समान होना चाहिए ।  
  शिविर में माप लिए गए दिव्यांगजनों को लगभग 10 जनवरी 2027 को वृंदावन में आयोजित फिटमेंट शिविर में निःशुल्क मॉड्यूलर नारायण लिम्ब लगाए जाएंगे, इस दौरान अतिथियों ने शिविर का अवलोकन किया और दिव्यांग लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने, पूर्व में संस्थान से लाभान्वित दिव्यांगजनों से भी मुलाकात की तथा चिकित्सकों से कृत्रिम अंगों के माप और फिटिंग की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी ली, इस दौरान संस्थान निदेशक पलक अग्रवाल, संरक्षक सत्यभूषण जैन, ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबीसा तथा शिविर प्रभारी हरि प्रसाद लड्ढा ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया, लाभार्थियों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन, चाय और अल्पाहार की व्यवस्था की गई, शिविर में लगभग 25 सदस्यीय टीम ने सेवाएं दीं, संयोजन ऐश्वर्या त्रिवेदी ने किया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2105500
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.