पोखर में डूबकर वृद्ध महिला की हुई मौत, मचा कोहराम
पोखर में डूबकर वृद्ध महिला की हुई मौत, मचा कोहराम
-गांव धाना अमरसिंह में हुआ हादसा, ग्रामीणों ने की बाउंड्रीवाल की मांग
राया (मथुरा) । थाना क्षेत्र के गांव नगला धाना अमरसिंह में बुधवार सुबह पोखर में डूबने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई, महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोखर के चारों ओर सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग उठाई है, जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामा देवी (75) पत्नी रघ्घो सिंह बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं ।.jpg)
इसी दौरान गांव के समीप स्थित पोखर के पास उनका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरीं, काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तलाश के दौरान पोखर में उनका शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोखर से महिला का शव बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, परिजनों ने गांव में ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया ।
ग्रामीणों के अनुसार गांव नगला थाना अमरसिंह में लगभग छह माह पूर्व भी पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो चुकी है, बताया गया कि रास्ता संकरा होने और पोखर की बाउंड्री न होने के कारण आवारा गोवंश के हमले से बचने के प्रयास में युवक पोखर में गिर गया था, उसकी मौत के बाद परिवार के सामने छोटे बच्चों और बुजुर्ग मां के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया था, अब वृद्ध महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष है, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पोखर के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवाने और रास्ते को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके ।















