प्रशासन की हां में हां मिलाने में मशगूल व्यापारी संगठन

प्रशासन की हां में हां मिलाने में मशगूल व्यापारी संगठन
-जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मंशा के अनुरूप ढालने में माहिर व्यापारी नेता
  मथुरा । जनपद में कायदे के करीब आधा दर्जन व्यापारी संगठन सक्रिय हैं, संगठनों के बीच की आपसी खींचतान भी किसी से छिपी नहीं है, संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने कुछ समय से अपनी रणनीति बदल ली है, रणनीति का अहम हिस्सा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मंशा के अनुरूप खुद को ढलना है, इन संगठनों में सक्रिय कुछ नेता इस विधा में माहिर हो चुके हैं तो कुछ खुद को पहले से ही विधा का माहरथी मानते रहे हैं ।
   इसका प्रभाव यह रहा है कि व्यापार, कारोबार और स्थानीय बाजारों से जुड़ी मुश्किल और कारोबारी परेशानियों को पुरजोर तरीके से सरकार और प्रशासन के सामने रखने की बजाय ये संगठन सरकारी नुमाइंदों की हां में हां मिलाने में मशगूल हैं, इसी के चलते जिला प्रशासन और कारोबारी जगत के लोगों के बीच समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए होने वाली उद्योग बंधु की बैठक अब औपचारिकता बन कर रह गई है। 
  कभी इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता था, व्यापारियों और व्यापारी संगठनों की ओर से उठाये जाने वाले मुद्दों के साथ ही दिये जाने वाले सुझावों को बाकायदा सूचीबद्ध किया जाता था, जिला प्रशासन एक एक कर इन मुद्दों और सुझावों पर गंभीरता से अमल करता था, अब हालत यह हो गई कि कभी बैठक ही नहीं होती तो कभी बैठक में व्यापारी पहुंच जाते हैं तो कभी अधिकारी समय से नहीं पहुंचे और जब अधिकारी पहुंच जाते हैं तो व्यापारी इक्का दुक्का ही पहुंचता है। 
  इस रिक्तता का लाभ उठाने के लिए व्यापारी संगठनों में सक्रिय कुछ लोग अतिसक्रिय हो गये और वह बैठक से इतर किसी न किसी बहाने से या कई बार बिना बहाने के ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलने की जुगत भिड़ने लगे, उनका उद्देश्य कदापि व्यापारी हित नहीं रहा, आरोप यह भी लगे हैं कि अधिकारी ऐसे कथित व्यापारी नेताओं को कहीं ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं जो मुद्दे उठाने की बजाय अधिकारियों की हां में हां मिलाते है और बैठकों के दौरान भी अधिकारियों की मंशा के अनुरूप मूल मुद्दों से बैठक को भटकाने का प्रयास करते हैं, इसका नुकसान कारोबारियों को ही हो रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2106423
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.