मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में समझाया जनगणना का महत्व

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में समझाया जनगणना का महत्व
  मथुरा । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर जनपद में जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान के अंतर्गत जनपद में नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को स्व-गणना के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें स्व-गणना की प्रक्रिया, महत्व एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, सांसद राज्यसभा तेजवीर सिंह, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश एवं सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने उपस्थित जनसमूह और नवविवाहित जोड़ों को जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु शपथ दिलाई गई  ।
   विधायक पूरन प्रकाश ने जनगणना के संचालन में आम नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए सभी से जनगणना के प्रति जागरूक रहने, इसमें सक्रिय सहभागिता करने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की, कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिवारजनों को जनगणना अभियान से जोड़ते हुए बताया गया कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है ।
   मुख्य विकास अधिकारी, अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त राजकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मोहित बघेल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2106425
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.