जनपद के 2263 मतदेय स्थलों पर हुआ संक्षिप्त पुनरीक्षण
जनपद के 2263 मतदेय स्थलों पर हुआ संक्षिप्त पुनरीक्षण
-जिलाधिकारी ने किया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कैंपों का निरीक्षण
मथुरा । जिलाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों का निरीक्षण किया और बीएलओ को अधिकाधिक पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, उन्होंने अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष अभियान दिवस के विशेष कैंपों का निरीक्षण किया ।.jpg)
जिलाधिकारी ने वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज, ब्लैक स्टोन गर्ल इंटर कॉलेज, एएसएम पॉलिटेक्निक एवं बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित विशेष कैंपों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया, उन्होंने संबंधित बीएलओ से अब तक प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की जानकारी प्राप्त की तथा प्राप्त आवेदनों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जनपद के सभी 2263 मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा लोगों को जागरूक किया गया एवं फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरवाएं गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ पूरी सक्रियता, गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, विशेष रूप से ऐसे युवाओं, महिलाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों को चिह्नित कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, उन्होंने नए पात्र मतदाताओं का अधिकाधिक फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष जोर दिया, कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की पहली और अनिवार्य प्रक्रिया है ।















