अपहरण के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-मृतक के भाई द्वारा थाना नौहझील में दर्ज कराई गई थी एफआईआर
  मथुरा । नौहझील थाना क्षेत्र से अपहरण और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी खबर सामने आई है, नौहझील पुलिस ने युवक देवेंद्र पाठक के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 
   पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर को देवेंद्र पाठक के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भाई बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया है, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, विवेचना में सामने आया कि आरोपी मोहन सिंह ने कथित तौर पर 23 अगस्त 2026 को देवेंद्र पाठक का अपहरण किया था, पुलिस का आरोप है कि अपहरण के बाद मोहन सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र के शव को मोटरसाइकिल पर रखा और यमुना नदी में फेंक दिया था, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 49 मिनट पर जय गुरुदेव मंदिर से लगभग 50 कदम शेरगढ़ की ओर से गिरफ्तार किया ।
  गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन सिंह पुत्र उत्तम सिंह, निवासी नसरा कॉलोनी, नौहझील के रूप में हुई है, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल यूपी 85 सीयू 1860 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, मामले में थाना नौहझील पर धारा 140(1), 103(1) और 238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, अब इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2109695
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.