सर्दी के तेवर हुए सख्त, हाईवे पर बढ़ने लगे सड़क हादसे

सर्दी के तेवर हुए सख्त, हाईवे पर बढ़ने लगे सड़क हादसे
-सुबह शाम कोहरे की चादर में लिपटे हाईवे, डीएम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, 
    मथुरा । जनपद में सर्दी के तेवर सख्त हो गये हैं, न्यूनतम तापमान लगातार नीचे खिसक रहा है। गलन बढ़ने से लोगों की मुश्किल बढ़ रही हैं। रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह शाम कोहरे की चादर में पिलटी हुए गुजर रही हैं जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम रही है और हादसे बढ़ गये हैं, यमुना एक्सप्रेस वे और हाईवे पर रात के समय कई हादसे हुए, हालांकि हादसों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाये गये हैं। 
    बृहस्पतिवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंग रेंग कर चलते सफर पूरा करते रहे। शहर में भी यही दिक्कत रही, दृश्यता 50 मीटर से कम होने के कारण वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर हो गए। यही हाल शहर के अंदर की सड़कों पर था, वहीं छोटे छोटे बच्चे और बुजुर्ग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रही है। मौसम में ठंडक हो गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे, जगह जगह पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं छोटे बच्चे हो या फिर बुजुर्ग उनका अब सिर्फ अलाव ही एक बचाव बना हुआ है। हालांकि दो दिन से दोपहर के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। नगर निगम और नगर पंचायतों की ओर से रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने रात के समय रैन बसेरों का निरीक्षण किया, वहां रुके हुए लोगों से बात की और अधीनस्थ अधिकारियों को  कमियों को पूरा करने के निर्देश दिये। 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1309832
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.