जिलाधिकारी ने लगाया सौभरि नगर वन में चंदन का पौधा
जिलाधिकारी ने लगाया सौभरि नगर वन में चंदन का पौधा
-सौभरि वन को लगभग 123 हेक्टेयर में किया गया है विकसित, 76,875 पौधों का किया रोपण
मथुरा । वृंदावन में यमुना नदी के किनारे विकसित किया जा रहा एक विशाल और महत्वपूर्ण शहरी वन (सिटी फॉरेस्ट) जिसका नाम सौभरि वन लगभग 123 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, उल्लेखनीय है कि सौभरि वन में 26 ग्रिडों में 76,875 पौधों का रोपण किया गया है जिनमें पीपल, बरगद, कदम्ब, जामुन, अर्जुन सहित विभिन्न देशज प्रजातियाँ सम्मिलित हैं, यह वन ब्रज की पौराणिक वन संपदा के पुनर्जीवन एवं मथुरा वृन्दावन क्षेत्र में हरित आवरण के विस्तार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है । .png)
शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने सौभरि नगर वन में चन्दन के पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य से वन विभाग के सौभरि वन में वृक्षारोपण किया गया, कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी द्वारा किया गया, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैवविविधता संवर्धन तथा अधिकाधिक पौधरोपण के माध्यम से ब्रज क्षेत्र को हरा-भरा बनाने एवं जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया ।













