मिशन शक्ति टीम ने टूटने से बचाये पांच परिवार
मिशन शक्ति टीम ने टूटने से बचाये पांच परिवार
-आईपीएस आशना चौधरी ने काउंसलिंग में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
मथुरा । पुलिस का काम सिर्फ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजना नहीं है, पारिवारिक विवादों में पुलिस की भूमिका बदली नजर आ रही है, मिशन शक्ति के तहत पारिवारिक विवादों में पुलिस काउंसलिंग को महत्व दे रही है और परिवारों को बिखरने से बचा रही है, ऐसे में पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ निर्णायक साबित हो रही है ।.png)
महिला थाने में मिशन शक्ति की टीम ने पांच परिवारों को कानूनी पचड़े में पड़ना और परिवारों को टूटने से बचाने में अहम भूमिका निभाई, आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी के निर्देशन में महिला थाने की इंस्पेक्टर डेंजी पवार ने काउंसलिंग के माध्यम से पांच दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को सुलझाकर उनके बीच आपसी समझौता कराय, पुलिस की इस पहल से पांच दंपतियों के बीच सहमति बनी और उन्होंने आपसी राजीनामे के बाद साथ रहने का निर्णय लिया ।
सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मथुरा पुलिस की यह पहल केवल विवादों के निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि टूटते रिश्तों को संभालने और परिवारों में खुशियां लौटाने की दिशा में भी अहम कदम है, मिशन शक्ति टीम महिलाओं और परिवारों से जुड़े मामलों में संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से समाधान का प्रयास करेगी, इस दौरान सरोजनी प्रभारी निरीक्षक जागृति सेल, डेजी पंवार थानाध्यक्ष महिला थाना, अभिलाषा भारद्वाज परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी कुन्जन चौधरी उपनिरीक्षक, महिला हेड कांस्टेबल राजरानी, महिला कांस्टेबल ममतेश, महिला कांस्टेबल प्रीति भारद्वाज, हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार आदि मौजूद रहीं ।













