ट्रांसफार्मर के गार्ड में आये करंट से चिपक कर मरीं दो बकरी

ट्रांसफार्मर के गार्ड में आये करंट से चिपक कर मरीं दो बकरी 
   मथुरा । थाना हाईवे के अंतर्गत गोवर्धन रोड ज्ञानदीप शिक्षा भारती के ठीक सामने एक बिज़ली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसकी सुरक्षा में चारों तरफ लोहे का जाल लगा हुआ है जबकि जाल फाइबर का होना चाहिए था, मृतक पशुओं के पालक ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बरसात के दौरान उसमें तेज करंट आ रहा था, उसके पास से अपनी बकरी बकरे के साथ जा रहे थे ।
 शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे परभाती निवासी अमर कॉलोनी लगभग 10 बजे अपनी बकरियों को लेकर निकल रहे थे, ट्रांसफार्मर के पास से निकलते समय दोनों बकरी विद्युत ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई, पशु पालक ने बताया कि मुझे भी करंट का झटका लगा और बाल बाल बचा हूं, आर्थिक नुकसान हुआ है, लापरवाही का जिम्मेदार विद्युत विभाग है, उन्होंने मुआवजा देने की मांग की है, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2062304
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.