नगर निगम के सफाई कर्मियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

नगर निगम के सफाई कर्मियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
-कर्मचारियों की मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर का सौंपा गया ज्ञापन
  मथुरा। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं  को लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जहां पर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर कंचन गुप्ता को संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया, मंगलवार को उत्तर प्रदेश मजदूर एकता मंच के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रर्दशन किया। 
    अजय चौधरी ने बताया कि नगर निगम वर्कर बहुत कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिनकी शासन प्रशासन को कोई चिंता नहीं है। उत्तम चंद सहजना ने कहा कि नाला, नाली,की सफाई धुलाई , कूड़ा कचड़ा  संकलित करने व उसे भरने के काम में लगे। कामगारों को कोई सुरक्षा किट तो दूर की बात है साधारण ग्लब्स, मास्क तक उपलब्ध नहीं कराये जाते हैं। 
 वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र जौनी ने कहा कि सीवर सफाई में आज आधुनिक मशीनों के दौर में भी कर्मियों से  काम लिया जाता है। संविदा और आडट सोर्सिंग में कार्यरत कर्मचारियों का न ही कोई स्वास्थ्य बीमा है और न ही जीवन बीमा। कर्मचारियों के सेवा निवृत्त होने या आकस्मिक मृत्यु की दशा में उनके आश्रितों को उनके भुगतान प्राप्त करने के लिए वर्षों चक्कर लगाने पड़ते हैं। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों केसाथ सौतेला व्यवहार ऐजेंसियां करती हैं। ज्ञापन देने वालों में मंत्री प्रेमचंद्र, नरेश सिंह, अजय चौधरी, हरी पाल, मुकेश पाल, नरेन्द्र सिंह, ताराचंद खरे, पंकज कुमार, विरेंद्र, बाबूलाल आदि थे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854366
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.