मथुरा : देश के जाने माने किसानों से रूबरू होने का मौका

मथुरा : देश के जाने माने किसानों से रूबरू होने का मौका
-पद्मश्री कंवल सिंह चौहान एवं पद्मश्री भारत भूषण त्यागी करेंगे किसानों से वार्तालाप
  मथुरा । जनपद के किसानों को देश के जानेमाने प्रयोगधर्मी किसानों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 29 मई को बल्देव मे पद्मश्री कंवल सिंह चौहान एवं पद्म श्री भारत भूषण त्यागी रहेंगे किसानों के बीच। 29 मई को प्रातः 10.30 बजे से विकास खण्ड सभागार बल्देव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, सोनीपत जो वेबी कार्न एवं स्वीट् कार्न के बडे किसान हैं लगभग 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती कराते हैं, एवं करीब आठ देशों को निर्यात भी करते हैं। 
  साथ ही पद्मश्री भारत भूषण त्यागी बुलंदशहर जिनके पास जैविक खेती में 20 से 25 वर्ष का अनुभव है, इनके द्वारा अब तक 80 हजार किसानों को जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो अपने ग्राम बिहटा जिला बुलन्दशहर में जैविक उत्पाद की प्रोसेंसिग करने के लिए इकाई भी स्थापित किए हैं, 29 मई को प्रातः 10.30 बजे से विकास खण्ड, सभागार बल्देव में किसान विचार मंच के माध्यम से मुख्य अतिथि पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, सोनीपत ,हरियाणा एवं पद्म श्री भारत भूषण त्यागी, बुलन्दशहर, के द्वारा जनपद मथुरा के कृषकों कों तकनीकी विधि से खेती करने संबंधी सम्यक जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी गई है। इस दौरान अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, मथुरा एवं श्री तेजपाल सिंह, (सचिव) यथा शक्ति (संस्था) ग्राम अवेरनी, बलदेव एवं कृषक श्री महेशपाल सिंह ,धर्मेन्द्र तोमर, संजीव तोकर, रामकुमार, भगवान सिंह एवं सुनील रावत जिला मथुरा उपस्थित थे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060416
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.