नगर आयुक्त ने परखी वृन्दावन की सफाई व्यवस्था

नगर आयुक्त ने परखी वृन्दावन की सफाई व्यवस्था
- नगर आयुक्त जग प्रवेश ने किया  ने दिए कड़े निर्देश
     मथुरा । नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन नगर की सफाई व्यवस्था को परखा, उन्होंने शुक्रवार को वृन्दावन नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, नगर आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम विद्यापीठ चौराहे से लेकर श्री बांकेबिहारी जी मंदिर तक निरीक्षण किया गया, इस दौरान सफाई संतोषजनक नही पाये जाने के दृष्टिगत बिहारीपुरा में सफाई का कार्य कर रही संस्था बीवीजी इण्डिया लिमिटेड को सफाई व्यवस्था सुदृढ किये जाने के लिए स्थल पर ही कड़े निर्देश प्रदान किये गये।
     नगर आयुक्त जग प्रवेश ने प्रेम मंदिर से लेकर छटीकरा तक मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त मार्ग पर सफाई का कार्य कर रही संस्था किंग सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भी सफाई कार्य में सुधार लाये जाने के लिए निर्देश दिये गये, नगर आयुक्त द्वारा उक्त दोनो संस्था को कड़े निर्देश देते हुये स्पष्ट रूप से कहा गया कि साफ सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। 
     वृन्दावन नगर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है, इसके लिए साफ सफाई के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत नही होने पाये, निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा जोनल सेनेटरी आफीसर, मुख्य सफाई निरीक्षक एवं समस्त निरीक्षकों को प्रातः काल से ही स्थल पर स्वयं खड़े रहकर सफाई का कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, निरीक्षण के दौरान सी0पी0 पाठक अपर नगर आयुक्त, महेश चन्द जोनल सेनेटरी ऑफीसर, सुरेशचन्द मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सुभाष सफाई निरीक्षक अधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854428
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.