वृन्दावन : ई रिक्शाओं बने जाम की मुख्य बजह, राहगीर रहे परेशान

वृन्दावन : ई रिक्शाओं बने जाम की मुख्य बजह, राहगीर रहे परेशान
     मथुरा । ना ही तीज और ना ही त्यौहार, फिर भी वृंदावन की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार। प्रशासन द्वारा लाख कोशिशों के बाद भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की सुबह से ही शहर की हर सड़क पर ई रिक्शाओं की अनगिनत संख्या के चलते लंबी लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे श्रद्धालु न तो समय पर मंदिरो के दर्शन को ही पहुंच पा रहे थे और न ही अपने वाहनों को पार्किंग तक पहुंचाने में कामयाब हो रहे थे। रेंगते हुए वाहनों की लंबी कतार को व्यवस्थित करने को मौजूद पुलिसफोर्स भी खुद को असहाय ही मान रहे थे। 
   हालात ये कि सबसे व्यस्ततम इलाके नगर निगम चौराहा, गोपीनाथ बाजार में पैदल राहगीरों का रास्ता तय करना मुश्किल भरा था। स्थानीय लोग स्वयं भी जाम खुलवाते नजर आए। बीाहिी ई रिक्शाओं ने शहर में यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। धार्मिक वृंदावन में लगने वाले जाम से निजात मिल सके,इसे लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने समय समय पर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश भी दिए थे।जिनका कुछ दिनों तक तो पालन हुआ,लेकिन जैसे ही मुखिया के आदेशो को समय बीता तो आदेश भी हवा हवाई हो गए। जिसके कारण नगर की सड़को पर बेलगाम दौड़ते ई रिक्शाओं के कारण जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060073
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.